रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले सांसद अमरपाल मौर्य दो ट्रेनों के ठहराव के लिए के लिए उठाई मांग
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
प्रतापगढ़ जंक्शन पर महाकाल एक्सप्रेस व जन साधारण एक्सप्रेस के ठहराव की उठाई मांग प्रतापगढ़ की रेल सुविधाओं के विस्तार और यात्रियों की समस्याओं के समाधान को लेकर आज माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर महत्वपूर्ण मांगें रखी गईं। इस दौरान प्रतापगढ़ जंक्शन पर महाकाल एक्सप्रेस तथा जन साधारण एक्सप्रेस के ठहराव की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
मुलाकात के दौरान जनहित से जुड़े विभिन्न रेल संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए रेल मंत्री से अनुरोध किया गया कि प्रतापगढ़ जंक्शन पर इन दोनों महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित कराया जाए, जिससे जिले के हजारों यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिल सके। साथ ही प्रतापगढ़ की रेल के विकास एवं यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने की आवश्यकता पर भी ध्यान आकर्षित कराया गया रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के मार्गदर्शन एवं सहयोग से प्रतापगढ़ की रेल सेवाओं का विस्तार होगा तथा यात्रियों की लंबे समय से लंबित मांगों का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।












