जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव, ग्राम रोजगार सेवकों ने सौंपा मांगपत्र

जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव, ग्राम रोजगार सेवकों ने सौंपा मांगपत्र

अपर जिलाधिकारी नगर को सौंपा गया 11 सूत्रीय मांगपत्र

प्रयागराज: जिले भर के ग्राम रोजगार सेवकों ने मंगलवार को विकास भवन प्रांगण में एकत्र होकर बकाया मानदेय और ईपीएफ भुगतान की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सैकड़ों की संख्या में जुटे रोजगार सेवकों ने जुलूस की शक्ल में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर घेराव किया और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने जिले के अपर जिलाधिकारी (नगर) को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि ग्राम रोजगार सेवकों को उनका बकाया मानदेय शीघ्र अति शीघ्र प्रदान किया जाए और ईपीएफ का भुगतान भी नियमित रूप से किया जाए। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने सरकार और प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अरुण कुमार, जिला महामंत्री सुनील कुमार त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश पटेल, मण्डल अध्यक्ष विजय चन्द्र विश्वकर्मा, संविदा कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष श्याम सूरत पाण्डेय, सुनील सिंह, सत्यम गुप्ता, दिलीप विश्वकर्मा, अखिलेश पटेल, पंकज सिंह, उमेश गुप्ता, सीमा पाल, सुनीता मौर्य, नाहिद जहां समेत हजारों की संख्या में ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित रहे।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पिछले कई माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे वे आर्थिक संकट में हैं। साथ ही, सरकार द्वारा घोषित ईपीएफ योजना का लाभ भी उन्हें अब तक नहीं मिल पाया है।

ग्राम रोजगार सेवकों ने चेताया कि यदि प्रशासन द्वारा उनकी मांगों पर त्वरित कार्यवाही नहीं की गई, तो यह आंदोलन और भी उग्र रूप लेगा।

ये भी पढ़ें नशामुक्ति जागरूकता अभियान संपन्न, नशे से दूरी है जरूरी खंडवा जिले को नशामुक्त बनायेंगे

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें