भूजल सप्ताह: हाथरस पुलिस ने ली जल संरक्षण की शपथ, हर बूंद बचाने का लिया संकल्प

भूजल सप्ताह: हाथरस पुलिस ने ली जल संरक्षण की शपथ, हर बूंद बचाने का लिया संकल्प

हाथरस, 21 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 16 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक मनाए जा रहे भूजल सप्ताह के अंतर्गत हाथरस पुलिस ने जल

मंडल संवाददाता अमित चौहान

संरक्षण एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। मंगलवार को पुलिस लाइन्स, हाथरस में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से जल संरक्षण की शपथ ली। इस दौरान सभी ने जल की प्रत्येक बूंद के महत्व को समझते हुए उसके विवेकपूर्ण एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से अपने दैनिक जीवन में जल की बचत करने तथा आमजन को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
हाथरस पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे वर्षा जल संचयन को अपनाएं, पानी की अनावश्यक बर्बादी रोकें तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों के संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें