कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम व एसएसपी ने किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम व एसएसपी ने किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मंडल संवाददाता अमित चौहान

अलीगढ़, 21 जुलाई 2026। आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी (डीएम) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अलीगढ़ ने थाना अतरौली क्षेत्र में कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर डीएम एवं एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे, यातायात सुचारु रूप से संचालित हो तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। उन्होंने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य करते हुए यात्रा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें