कानून-व्यवस्था को लेकर एसपी ग्रामीण ने खैर क्षेत्र में किया पैदल गश्त, संदिग्धों पर निगरानी के दिए निर्देश

कानून-व्यवस्था को लेकर एसपी ग्रामीण ने खैर क्षेत्र में किया पैदल गश्त, संदिग्धों पर निगरानी के दिए निर्देश

मंडल संवाददाता अमित चौहान

अलीगढ़, 21 जुलाई 2026। कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (एसपी आरए) मनीष कुमार मिश्र ने थाना खैर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गश्त के दौरान एसपी ग्रामीण ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी ग्रामीण ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत मुख्य मार्गों, चौराहों, बाजारों एवं अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार भ्रमणशील रहने, पैदल गश्त बढ़ाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर निरंतर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें