कलेक्ट्रेट और तहसील सदर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई कर्मचारियों के कार्यस्थल बदले

कलेक्ट्रेट और तहसील सदर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई कर्मचारियों के कार्यस्थल बदले

संवाददाता: मुकेश कुमार

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के निर्देश पर कलेक्ट्रेट एवं तहसील सदर में तैनात कर्मचारियों के कार्यस्थलों में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार मनोज दीक्षित को एलवीसी (LVC) कार्यालय से कार्यमुक्त कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि वह पिछले करीब छह वर्षों से एक ही सीट पर कार्यरत थे। वहीं शहाना अंजुम को राजस्व अभिलेखागार में प्रतिलिपिक के पद से हटा दिया गया है। सूत्रों के अनुसार उनके खिलाफ मिली कई शिकायतों के बाद यह निर्णय लिया गया। इसके अलावा सुनील कुमार कुलश्रेष्ठ को तहसीलदार सदर (एम.जे.) के साथ-साथ उपजिलाधिकारी न्यायिक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं उन्हें अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) कार्यालय के कार्य से मुक्त कर दिया गया है।
प्रशासनिक हलकों में इस फेरबदल को कार्यप्रणाली में सुधार और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें