एटा: बारिश में गिरी कच्ची दीवार, सोते समय दबे किसान की मौत

बारिश में गिरी कच्ची दीवार, सोते समय दबे किसान की मौत

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान 

एटा: थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव नगला सुजान में एक दर्दनाक हादसे में बारिश के चलते गिरी दीवार ने किसान की जान ले ली। मृतक की पहचान जयवीर सिंह (पुत्र छिद्दू सिंह) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जयवीर सिंह मंगलवार की शाम रोजाना की तरह भोजन करने के बाद घर की एक पुरानी दीवार से सटी टीन शेड के नीचे सो गए थे। देर रात इलाके में तेज बारिश शुरू हो गई। बुधवार तड़के लगभग चार बजे जब जयवीर सिंह अभी सो ही रहे थे, तभी कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई और वह मलबे में दब गए।

दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग जागे और मौके की ओर दौड़े। लोगों ने देखा कि जयवीर मलबे में दबे हुए हैं। आनन-फानन में ग्रामीणों ने मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना निधौली कलां की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस हादसे की सूचना मिलते ही सपा के पूर्व विधायक मारहरा, अमित गौरव यादव (टीटू) भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और पीड़ित परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।

इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

ये भी पढ़ें टहरौली में अधिवक्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें