किशनी में डंपर ने पैदल युवक को कुचलाः- मौके पर मौत,गिट्टी से भरा डंपर पलटा,चालक फरार.
मंडल संवाददाता अमित चौहान
किशनी थाना क्षेत्र में किशनी-कुसमरा मार्ग पर बुधवार सुबर 9 बजे को एक सड़क हादसे में पैदल जा रहे युवक की डंपर की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गिट्टी से भरा डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशनी से कुसमरा की ओर जा रहे गिट्टी लदे डंपर ने पैदल चल रहे प्रद्दुभ उर्फ कल्लू (पुत्र पुत्तूलाल यादव, निवासी नगला लालजू, थाना कुदरकोट, जनपद औरैया) को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही किशनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दुर्घटनाग्रस्त डंपर घटनास्थल पर ही पड़ा रहा। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। डंपर चालक की तलाश जारी है। हादसे के कारण कुछ समय तक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।












