चिलबिला रेलवे फाटक पर मरम्मत कार्य के बीच यातायात व्यवस्था का सीओ ट्रैफिक ने लिया जायजा

चिलबिला रेलवे फाटक पर मरम्मत कार्य के बीच यातायात व्यवस्था का सीओ ट्रैफिक ने लिया जायजा।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। चिलबिला रेलवे स्टेशन समपार फाटक संख्या-85-ASPL पर चल रहे मरम्मत कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए क्षेत्राधिकारी यातायात रविन्द्र प्रताप सिंह ने स्थल का निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने डायवर्जन व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात संचालन तथा पुलिस बल की तैनाती का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्धारित डायवर्जन योजना का प्रभावी ढंग से पालन कराया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात सुरक्षित एवं निर्बाध रूप से संचालित होता रहे प्रतापगढ़ पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें तथा यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन कर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

ये भी पढ़ें फर्रुखाबाद: कायमगंज–कम्पिल–सिवारा–जिनौल मार्ग पर नई बस सेवा का शुभारंभ फर्रुखाबाद–कायमगंज–कम्पिलसिवारा–जिनौल मार्ग पर

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें