जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस में सुनीं जन समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस में सुनीं जन समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

जिला संवाददाता अमित शुक्ला 

प्रतापगढ़, 25 जुलाई। शासन की मंशानुरूप आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को थाना जेठवारा में आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर मनोज कुमार सिंह रघुवंशी सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

समाधान दिवस में प्राप्त प्रत्येक प्रार्थना पत्र का गंभीरता से परीक्षण करते हुए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का विधिसम्मत, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अधिकारियों ने भूमि विवाद, रास्ता, सीमांकन, कब्जा तथा अन्य राजस्व संबंधी मामलों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों की उपस्थिति में स्थलीय निरीक्षण करने तथा निष्पक्ष जांच के बाद गुणवत्तापूर्ण आख्या प्रस्तुत कर स्थायी एवं विधिसम्मत समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील, सकारात्मक एवं जनोन्मुखी दृष्टिकोण अपनाने की हिदायत दी गई। साथ ही यह भी कहा गया कि शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और प्रत्येक शिकायत का प्रभावी निस्तारण किया जाए।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थाना समाधान दिवस शासन की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से स्थानीय स्तर पर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाता है। उन्होंने पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनता का विश्वास और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ही सुशासन की पहचान है। सभी संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ताओं को नियमानुसार न्याय दिलाने तथा जनपद में कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए निरंतर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा प्रतापगढ़ में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के लिए संयुक्त रूप से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे लोगों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं और समय पर न्याय उपलब्ध कराया जा सके।

ये भी पढ़ें मईराम गांव में सड़क और नाली की बदहाली से ग्रामीण परेशान, विकास कार्य कराने की उठाई मांग

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें