प्रतापगढ़ पुलिस की कार्रवाई: अवैध तमंचा व कारतूस के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा अपराध एवं अवैध शस्त्र रखने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अंतू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को अवैध हथियारों और कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, थाना अंतू क्षेत्र के सरायदली तिराहे के पास से अरुण कुमार वर्मा और जगन्नाथ वर्मा को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस .315 बोर, एक देशी तमंचा 12 बोर तथा दो जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किए गए।पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।
ये भी पढ़ें 25 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त रिंकू जाटव की तलाश तेज, एसपी ने घोषित किया इनाम












