25 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त रिंकू जाटव की तलाश तेज, एसपी ने घोषित किया इनाम।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर ने थाना कोतवाली नगर के एक गंभीर आपराधिक मामले में वांछित अभियुक्त रिंकू जाटव पर ₹25,000 का नगद पुरस्कार घोषित किया है।पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली नगर में दर्ज मु0अ0सं0-406/2026 (धारा 309(6), 351(2) भारतीय न्याय संहिता) के मामले में नामजद अभियुक्त रिंकू जाटव पुत्र श्यामलाल जाटव, निवासी मंगरौरा, थाना कंधई, जनपद प्रतापगढ़, घटना के बाद से 15 जुलाई 2026 से लगातार फरार चल रहा है।अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। साथ ही सर्विलांस, मुखबिर तंत्र और अन्य तकनीकी माध्यमों की सहायता से उसकी तलाश की जा रही है। न्यायालय में आत्मसमर्पण न करने और लगातार फरार रहने के कारण उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा जनसहयोग प्राप्त करने के उद्देश्य से एसपी ने उस पर ₹25 हजार का इनाम घोषित किया है।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को अभियुक्त के संबंध में कोई विश्वसनीय जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना, पुलिस कंट्रोल रूम या प्रतापगढ़ पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी तथा सूचना के आधार पर गिरफ्तारी होने पर नियमानुसार घोषित पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।प्रतापगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा और वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी तक पुलिस की कार्रवाई निरंतर चलती रहेगी।












