निगम को जहां गार्डन बनाना था वही निगम के अधिकारियों ने आवागमन की रोड तैयार कर दी। अब हो रही है विवाद की स्थिति।

निगम को जहां गार्डन बनाना था वही निगम के अधिकारियों ने आवागमन की रोड तैयार कर दी। अब हो रही है विवाद की स्थिति। 

संवाददाता संतोष यादव। इंदौर।

PMY.2 के तहत बनी 1BHK एवं 2 BHK की मल्टीयो के रहवासी आज आमने-सामने हो गए। विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। मामला निगम द्वारा नक्शे के तहत जहां गार्डन तैयार करना था वहीं निगम के ठेकेदारों ने आवागमन की रोड तैयार कर दी। रोड को 2 बीएचके रहवासियों द्वारा दोनों तरफ से पत्थर लगाकर रोड को बंद कर दिया गया। और वहां गार्डन स्थापित करने की मांग की गई। वही इस रोड को लेकर 1 बीएचके के रहवासियों का कहना है की निगम द्वारा जब दोनों मार्ग आवागमन के लिए बनाए गए हैं तो दोनों रोड चालू होने चाहिए।निगम की अधिकारी संतोषी गुप्ता मैडम की मौजूदगी में आज बंद पड़े रोड से पत्थर हटा दिए गए। जिसे लेकर भारी हंगामा उत्पन्न हो गया। निगम अधिकारी संतोषी गुप्ता, द्वारा रहवासियों को आश्वासन दिया गया कि अगर नक्शे में गार्डन है तो गार्डन स्थापित किया जाएगा। वही जल्द ही आवागमन के लिए दूसरा मार्ग तैयार किया जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें