गाजियाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता 21 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, स्कूल-कॉलेजों तक नशे की सप्लाई का खुलासा, नशें के कारोबार के खिलाफ पुलिस सख्त 

गाजियाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता 21 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, स्कूल-कॉलेजों तक नशे की सप्लाई का खुलासा, नशें के कारोबार के खिलाफ पुलिस सख्त 

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

21 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, एनसीआर में स्कूल-कॉलेजों तक फैला था नेटवर्क गाजियाबाद। पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में गाजियाबाद की अपराध शाखा ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। स्वाट टीम और थाना विजयनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में परमार्थ उर्फ मामा, मोइन पुत्र अकबर और समूना पत्नी वसीम को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 21 किलो 304 ग्राम गांजा बरामद हुआ।पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर में गांजा, चरस और स्मैक की तस्करी कर रहे थे। आरोपियों ने बताया कि वे गांजा बाहर से मंगाकर स्थानीय स्तर पर ऊंचे दामों पर बेचते थे और इससे होने वाले मुनाफे को आपस में बांटते थे।जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह स्कूलों, कॉलेजों और हॉस्टलों के आसपास भी नशीले पदार्थों की सप्लाई करता था। पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से युवाओं तक नशे की आपूर्ति करने वाले नेटवर्क पर बड़ा प्रहार हुआ है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों पर पहले से भी एनडीपीएस एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। पूरी कार्रवाई अपराध शाखा की स्वाट टीम और थाना विजयनगर थान प्रभारी धर्मपाल सिंह एवं पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से की।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें