थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस व लुटेरे बदमाशो के बीच मुठभेड़ के सम्बन्ध में-

थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस व लुटेरे बदमाशो के बीच मुठभेड़ के सम्बन्ध में-

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

आज दिनांक 27.07.2026 को गौतम बुद्धनगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के यमुना पुस्ता AMR के पीछे चेकिंग की जा रही थी, तभी चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक संदिग्ध प्रतीत हो रही कार को आता हुआ देखकर रुकने का इशारा किया गया जिसपर कार सवार बदमाशो द्वारा कार से उतरकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत के फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में दोनो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गये। घायल बदमाशो की पहचान 1.रमन शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा निवासी ग्राम लपवाहा, थाना लहार, जिला भिन्ड, मध्य प्रदेश वर्तमान पता करावल नगर, थाना खजूरी, दिल्ली उम्र- 22 वर्ष 2.अभिषेक सिंह पुत्र प्रमोद सिंह निवासी ग्राम मलपुरा, थाना लहार, जिला भिन्ड, मध्य प्रदेश वर्तमान पता ग्राम भौंडसी, थाना भौंडसी, जिला गुरुग्राम, हरियाणा उम्र 19 वर्ष के रुप में हुयी है। घायल बदमाशो के कब्जे से लूटी गयी स्विफ्ट डिजायर कार रजि0 नं0 HR55AZ0360, लूटा हुआ 01 मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त 02 अन्य मोबाइल फोन, 02 अवैध तमंचे .315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर व 04 खोखा कारतूस .315 बोर बरामद हुये है। अभियुक्तों द्वारा ऊबर एप से दिल्ली से दनकौर जाने के लिये वादी की कार बुक की गयी थी तथा यमुना एक्सप्रेस-वे पर वादी को तंमचा दिखाकर उसकी गाड़ी तथा मोबाइल फोन लूट लिया गया था, जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा दिनांक 26.07.2026 को थाना इकोटेक प्रथम पर दी गयी तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 82/2026 धारा 309(4)/351(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिस सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज व गोपनीय सूचना की सहायता से मात्र 24 घंटे के अंदर उक्त घटना का सफल अनावरण किया गया है। घायल अभियुक्तो को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। बदमाशो के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें