गाजियाबाद जिला कृषि विभाग द्वारा सुचना ,सामान्य बीज वितरण एवं मिनीकिट वितरण ई-लॉटरी हेतु करें आवेदन

गाजियाबाद जिला कृषि विभाग द्वारा सुचना ,सामान्य बीज वितरण एवं मिनीकिट वितरण ई-लॉटरी हेतु करें आवेदन

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गाजियाबाद। आशीष कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक गाजियाबाद ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कि कृषि निदेशालय, उ०प्र०, (बीज एवं प्रक्षेत्र अनुभाग) कृषि भवन, लखनऊ के रबी 2026-27 में विभिन्न फसलों का सामान्य बीज वितरण एवं मिनीकिट वितरण ई-लॉटरी के माध्यम से की जा रही है। जिसके अन्तर्गत लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से कराये जाने हेतु प्रकिया एवं दिशा-निर्देश प्राप्त हुए हैं जिसकी आवेदन एवं बुकिंग करने की प्रक्रिया जारी है, रबी 2026-27 में कृषकों के चयन, हेतु आवेदन/बुकिंग का कार्य विभागीय पोर्टल agriculture.up.gov.in के माध्यम से किया जा रहा है।बुकिंग हेतु जनपदवार लक्ष्य निदेशालय स्तर से फीड किये जाएगें, जनपद के कुल लक्ष्यों के सापेक्ष कृषकां से आवेदन/बुकिंग आमंत्रित की जाएगी। एवं लक्ष्यों से अधिक बुकिंग होने की दशा में जनपद स्तर पर निर्धारित समिति के माध्यम से ई-लॉटरी सम्पन्न करते हुए लाभार्थी का चयन किया जाएगा।कृषक बन्धु अपने मोबाइल / लैपटॉप / कम्प्यूटर से बीज लेने हेतु स्वंय बुकिंग कर सकेंगे, अथवा अपनी न्याय पंचायत के प्राविधिक सहायक/अपने क्षेत्र के नजदीकी राजकीय कृषि बीज भण्डार / उप सम्भागीय कृषि प्रसार कार्यालय/जिला कृषि अधिकारी कार्यालय / उप कृषि निदेशक कार्यालय से सम्पर्क कर निःशुल्क बुकिंग करा सकते है।जिसमें तोरिया की बुकिंग की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026 तक, दलहनी फसल (चना, मटर एवं मसूर) एवं तिलहनी फसल (राई/सरसों एवं अलसी) की बुकिंग की अंतिम तिथि 10 सितम्बर 2026 तक एवं गेहूँ एवं जौ की बुकिंग की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2026 तक होगी। अंतिम तिथियों के अगले दिन संबंधित की लॉटरी की जाएगी।जनपद के कृषक बन्धुओं द्वारा अभी तक मिनिकिट तोरिया 100 पेकेट के सापेक्ष 08 पेकेट, मटर बीज 25 कु० के सापेक्ष 03 कु०, मसूर बीज 150 कु० के सापेक्ष 00 कु०, सरसो राई बीज 300 कु० के सापेक्ष 02 कु०, सरसो मिनिकिट 800 पेकेट के सापेक्ष 03 पेकेट, चना मिनिकिट 50 पेकेट के सापेक्ष 07 पेकेट, मटर मिनिकिट 50 पेकेट के सापेक्ष 03 पेकेट, भारत सरकार चना मिनिकिट 50 पेकेट सापेक्ष 03 पेकेट, भारत सरकार मसूर मिनिकिट 50 पेकेट के सापेक्ष 02 पेकेट तथा गेहूं बीज 11595 कु० के सापेक्ष 16 कु० बीज की बुकिंग पोर्टल के माध्यम से की गई है।जनपद के समस्त कृषक बन्धुओं से पुनः अपील की जाती है कि कृषि विभाग के पोर्टल agriculture.up. gov.in के माध्यम से रबी 2026-27 में अनुदान पर बीज प्राप्त करने हेतु समय से अपना आवेदन/बंकिंग कर लाभ उठाए, अधिक जानकारी के लिए विकास खण्ड स्तर पर स्थापित राजकीय बीज भण्डार/जिला कृषि अधिकारी गाजियाबाद, कार्यालय विकास भवन में सम्पर्क कर सकते है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें