गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में थाना दादरी पुलिस मुठभेड़ में दो स्नेचर गिरफ्तार, मोबाइल व हथियार बरामद
पवन सूर्यवंशी, ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर


गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में थाना दादरी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो शातिर स्नेचर/चोरों को गिरफ्तार किया। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार के अनुसार इनके पास से छीना मोबाइल, अवैध हथियार, इग्निस कार और चोरी के आभूषण बरामद हुए। घटना 26 जुलाई 2026 को एक व्यक्ति ने इग्निस कार सवार अज्ञात लोगों द्वारा मोबाइल छीनने की शिकायत दी। केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की और सर्विलांस व सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को घोडीबछेड़ा–रामगढ़ अंडरपास के पास से पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी करन नागर, 23 वर्ष, ओमीक्रोन-02, दादरी (मूल निवासी रोजा जलालपुर) मुकुल, 24 वर्ष, ओमीक्रोन-02, दादरी (मूल निवासी राजतपुर) मुठभेड़ गिरफ्तारी के दौरान करन नागर ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। उसके पास से .315 बोर तमंचा, कारतूस बरामद हुए। मुकुल को कॉम्बिंग में पकड़ा गया, जिसके पास से चाकू मिला। घायल आरोपी को अस्पताल भेजा गया। बरामदगी छीना हुआ मोबाइल ,2 जोड़ी पायल, 2 जोड़ी बिछियाँ इग्निस कार (HR87Q5862) .315 बोर तमंचा व कारतूस अवैध चाकू आपराधिक इतिहास,दोनों आरोपियों पर गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर में स्नैचिंग, चोरी, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास सहित दर्जनों कई गंभीर मामले दर्ज हैं।पुलिस बयान,एडीसीपी संतोष कुमार ने कहा कि यह कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ अभियान का हिस्सा है और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।— पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर












