‘‘प्रवर्तन जोन-02 के क्षेत्र में विकसित जा रही अवैध कालोनी को जी0डी0ए0 ने किया ध्वस्त‘‘

‘‘प्रवर्तन जोन-02 के क्षेत्र में विकसित जा रही अवैध कालोनी को जी0डी0ए0 ने किया ध्वस्त‘‘

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

दिनांक-27-जुलाई-2026 उपाध्यक्ष महोदय के निर्देशों के अनुपालन में अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के क्रम में आज दिनांक 27.07.2026 को प्रभारी प्रवर्तन जोन-2 के नेतृत्व में श्री चेतन यादव द्वारा ग्राम-शाहपुर रोड, राधा गार्डन, मुरादनगर पर प्रश्नगत निर्माण लगभग 4000 वर्ग मी0 भूमि पर चिनाई एवं सड़़क पर मिट्टी डालकर अवैध प्लाटिंग की गई है। स्थल पर कोई स्वीकृति/भू-अभिलेख नहीं दिखाये गये। उपरोक्त के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पादित की गयी। उपरोक्त अवैध कालोनी में कालोनाईजर द्वारा बनायी गई सडक, बाउन्ड्रीवॉल, साईट ऑफिस, आदि को ध्वस्त कर दिया गया ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान कोलोनाईजर/निर्माणकर्ता द्वारा भारी विरोध प्रकट किया गया, परन्तु प्राधिकरण पुलिस बल द्वारा उन्हे नियन्त्रित कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रखी गयी। स्थल पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता एवं प्रवर्तन जोन-2 के समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते की उपस्थिति में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। आगामी माह में भी ध्वस्तीकरण/सील की कार्यवाही किये जाने का अभियान जारी रहेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें