गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के सभी थानों में लगा ‘वादी संवाद दिवस’, 309 फरियादियों से पुलिस ने किया सीधा संवाद
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर






गाजियाबाद। पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के आदेश अनुसार प्रत्येक बुधवार को सभी थानों में ‘वादी संवाद दिवस’ का आयोजन किया। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में विवेचनाधीन एफआईआर, एनसीआर और गुमशुदगी से जुड़े मामलों के वादियों को थाने बुलाकर उनकी शिकायतों की प्रगति से अवगत कराया गया। साथ ही विवेचकों ने फरियादियों के सवालों के तथ्यात्मक और संतोषजनक जवाब दिए। पुलिस के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य वादियों को उनके मामलों की पारदर्शी जानकारी देना, न्याय प्रक्रिया में विश्वास बढ़ाना और पुलिस-जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है।
संवाद दिवस में शामिल वादी
नगर जोन – 110,ट्रांस हिंडन जोन – 91 ग्रामीण जोन – 108,कुल – 309 वादी कमिश्नरेट पुलिस ने बताया कि जनसरोकार आधारित यह पहल भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी, ताकि प्रत्येक वादी को समय पर अपने मामले की सही जानकारी मिल सके और पुलिस पर जनता का विश्वास और मजबूत हो।












