गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट दिल्ली से चोरी का ऑटो लेकर भाग रहा था शातिर, मसूरी पुलिस ने दबोचा बेचने की फिराक में निकला आरोपी चेकिंग के दौरान गिरफ्तार, चोरी का ऑटो बरामद
“अपराध पर वार, खबर सबसे दमदार” दैनिक चक्र न्यूज़
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधी पर अंकुश लगाने हेतु 29 जुलाई थाना मसूरी पुलिस को वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। नियमित चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दिल्ली से चोरी किया गया एक ऑटो बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक पुत्र जीवन सिंह (25 वर्ष), निवासी ग्राम जलालपुर, थाना कुंदरकी, जनपद मुरादाबाद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार बरामद ऑटो दिल्ली के थाना जैतपुर क्षेत्र से चोरी किया गया था, जहां पहले से वाहन चोरी का मुकदमा दर्ज है। मसूरी थाने में भी बरामदगी के आधार पर बीएनएस की धारा 317(2)/317(5) के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ में किया खुलासा
पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने ऑटो दिल्ली से चोरी किया था और उसे काफी समय तक छिपाकर रखा। वह ऑटो को बेचने के इरादे से निकला था, लेकिन मसूरी पुलिस की चेकिंग में पकड़ लिया गया।
पुलिस कर रही है आपराधिक इतिहास की जांच
पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। मामले की विवेचना जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किसी वाहन चोरी गिरोह से जुड़ा है या नहीं।खबरों का दंगल “अपराध पर वार, खबर सबसे दमदार”












