गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट लोनी में पॉक्सो मामले में बाल अपचारी अभिरक्षा में

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट लोनी में पॉक्सो मामले में बाल अपचारी अभिरक्षा में

समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गाजियाबाद, 29 जुलाई 2026। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधी पर अंकुश लगाने हेतु,थाना लोनी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में वांछित बाल अपचारी को अभिरक्षा में ले लिया है।पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई 2026 को प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोप लगाया गया कि एक नाबालिग बालक ने अपनी लगभग 14 वर्षीय नाबालिग बहन के साथ गलत कार्य किया। शिकायत मिलने के बाद थाना लोनी में बीएनएस की धारा 64(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।इसके बाद गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए लगभग 15 वर्षीय बाल अपचारी को अभिरक्षा में ले लिया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पूछताछ में बाल अपचारी ने घटना स्वीकार करने संबंधी बयान दिया है। पुलिस ने बताया कि मामले में फिलहाल एक अभियोग पंजीकृत है तथा अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें