गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट,थाना मसूरी में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भपात कराने के आरोप में युवक गिरफ्तार

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट,थाना मसूरी में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भपात कराने के आरोप में युवक गिरफ्तार

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में एसीपी वेव सिटी,श्रीमती प्रिया श्रीपाल के नेतृत्व में थाना मसूरी पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने, गर्भपात कराने और मारपीट करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई 2026 को पीड़िता की तहरीर पर थाना मसूरी में आरोपी शहजाद सैफी निवासी आकाशनगर, थाना मसूरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 69, 74, 89, 115(2) एवं 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।मामले की जांच के दौरान थाना मसूरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को जेल कल्लूगढ़ी कट क्षेत्र से आरोपी शहजाद सैफी (24 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले एक मेडिकल स्टोर पर हेल्पर के रूप में काम करता था, जबकि पीड़िता पार्लर में कार्यरत थी। इसी दौरान दोनों की जान-पहचान हुई। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह करीब एक वर्ष से शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ संबंध बना रहा था, लेकिन कुछ दिन पहले उसने शादी करने से इनकार कर दिया।पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना मसूरी में फिलहाल इसी प्रकरण में एक मुकदमा दर्ज है तथा उसके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें