जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में की सड़क सुरक्षा कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में की सड़क सुरक्षा कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर 

बैठकों में पूर्ण तैयारी एवं समुचित जानकारी के साथ उपस्थित हों अधिकारी : जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़,सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर हो कठोर कार्रवाई : जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

जनपद के सभी ब्लैक स्पॉटों पर समयबद्ध ढंग से पूर्ण किए जाएं सड़क सुरक्षा कार्य : जिलाधिकारी

अवैध पार्किंग, अनफिट स्कूल बसों एवं यातायात बाधित करने वाले वाहनों पर चलेगा अभियान : जिलाधिकारी,सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु सभी विभाग समन्वय के साथ करें कार्य : जिलाधिकारी,यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें संबंधित विभाग : जिलाधिकारी

 

गाजियाबाद।दिनांक : 29 जुलाई 2026 महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यों, ब्लैक स्पॉट सुधार, यातायात प्रबंधन तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई।

 

 

बैठक में अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में चिन्हित 22 ब्लैक स्पॉट में से 17 पर सड़क सुरक्षा संबंधी कार्य पूर्ण कराए जा चुके हैं। शेष 05 ब्लैक स्पॉट में से वैशाली, मोहननगर एवं कौशांबी में भी सड़क सुरक्षात्मक कार्य पूर्ण हो चुके हैं। वहीं जोहरी एन्क्लेव एवं लोनी बस अड्डा स्थित ब्लैक स्पॉट पर कार्य प्रगति पर है, जिसे निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर लिया जाएगा।

बैठक के दौरान भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से उपस्थित प्रतिनिधि द्वारा अधूरी सूचनाओं के साथ बैठक में प्रतिभाग किए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने एनएचएआई अधिकारियों को निर्देशित किया कि डासना स्थित लूप पर प्रस्तावित कार्य आगामी कांवड़ यात्रा के उपरांत अगस्त माह में पूर्ण कराया जाए। साथ ही एनएचएआई द्वारा तैयार किए जाने वाले स्वप्रेरणा (एसयूओ मोटो) मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को तैयार कर आगामी शुक्रवार को उनके समक्ष प्रस्तुत किया जाए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक बैठक में संबंधित अधिकारी अथवा अधिकृत प्रतिनिधि की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा उन्हें बैठक में उनसे संबंधित सभी बिंदुओं की पूर्ण जानकारी हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधूरी जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित होने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है।

बैठक में जिलाधिकारी ने सेक्टर-62 क्षेत्र में बस स्टेण्ड के समीप आमजन की सुविधा के लिए नगर निगम, गाजियाबाद को अस्थायी शौचालय स्थापित करने के निर्देश दिए।

परिवहन विभाग के अधिकारियों को सड़क सुरक्षा नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन एवं वाहन सीज करने की प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जो स्कूल बसें अनफिट हैं अथवा जिनके अभिलेख पूर्ण नहीं हैं या जो निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित की जा रही हैं, उनके संचालन पर तत्काल रोक लगाई जाए। यदि इसके बावजूद ऐसे वाहन संचालित पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने वाली अवैध पार्किंग, अव्यवस्थित ढंग से खड़े किए गए वाहनों तथा सड़क पर लंबे समय तक खड़े रहने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमित अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। साथ ही सड़कों पर लगे अवैध होर्डिंग्स हटाए जाएं तथा आवश्यक स्थानों पर दिशा-सूचक बोर्ड स्थापित किए जाएं, जिससे यात्रियों एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर) श्री विकास कश्यप, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्री वी.के. मिश्रा, अधिशासी अभियंता गाजियाबाद विकास प्राधिकरण श्री वी.एन. गुप्ता, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री रामराजा, अधिशासी अभियंता नगर निगम श्री विपुल कुमार, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती मंजू सिंह, साइट इंजीनियर एनएचएआई श्री सौरव सैनी, चिकित्सा विभाग से डॉ. पंकज, बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री टींकू कंसल, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम श्री राजेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन अनुसार एसीपी द्वितीय ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार के साथ मय पुलिस बल के थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कांवड़ मार्ग की सुरक्षा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें