पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन अनुसार एसीपी द्वितीय ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार के साथ मय पुलिस बल के थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कांवड़ मार्ग की सुरक्षा

समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार डीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री रवि शंकर निम द्वारा एसीपी द्वितीय ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार के साथ मय पुलिस बल के थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कांवड़ मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान मार्गों का भौतिक सत्यापन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त पीसीआर एवं पीआरवी वाहनों को निरंतर भ्रमणशील रहकर क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें