निदेशालय लखनऊ के क्रम में स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के लिए स्वयं सहायता समूहों से आवेदन आमंत्रित, 31 जुलाई तक डूडा कार्यालय में करें आवेदन

निदेशालय लखनऊ के क्रम में स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के लिए स्वयं सहायता समूहों से आवेदन आमंत्रित, 31 जुलाई तक डूडा कार्यालय में करें आवेदन

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर 

गाजियाबाद,दिनांक:29.07.2026 परियोजना अधिकारी, जिला नगरीय विकास अभिकरण ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया कि उप सचिव, नगर विकास एवं अपर निदेशक नगरीय निकाय निदेशालय लखनऊ के क्रम में स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर “हर घर तिरंगा” के सफल आयोजन हेतु नगरीय निकायवार झण्डों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, तथा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष नगरीय निकायों को डूडा से समन्वय कर झण्डा प्राप्त करने के निर्देश निर्गत किये गये है, जिसके कम में स्वंय सहायता समूह, ऐरिया लेवल फेडरेशन, सिटी लेवल फेडरेशन द्वारा झण्डों का निर्माण कराया जाना है तथा निर्मित झण्डों को निकायवार आवंटित लक्ष्यों के अनुरूप उपलब्ध कराया जाना है।

अतः “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम को सफल बनाये जाने हेतु राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अन्तर्गत जनपद गाजियाबाद के गठित शहरी क्षेत्रों के इच्छुक स्वंय सहायता समूह निर्धारित मानकों के अनुसार झण्डे तैयार करने हेतु अपना प्रार्थना पत्र/आवेदन पत्र डूडा कार्यालय में दिनांक 31.07.2026 तक प्रस्तुत कर सकते है। झण्डे तैयार करने के सम्बन्ध में कोई भी सूचना डूडा कार्यालय गाजियाबाद से प्राप्त की जा सकती है।

ये भी पढ़ें सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें