गाजियाबाद: निवाड़ी में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और ट्रक की टक्कर में 3 श्रद्धा लुओं की मौत, कई घायल

गाजियाबाद: निवाड़ी में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और ट्रक की टक्कर में 3 श्रद्धा लुओं की मौत, कई घायल

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद, पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत 29 जुलाई 2026। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के थाना निवाड़ी क्षेत्र में बुधवार देर रात करीब 12:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बोलेरो पिकअप और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो पिकअप नई खरीदी गई थी। वाहन को दर्शन और स्नान के लिए हरिद्वार ले जाया जा रहा था। इसी दौरान यह दुखद हादसा हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर उसके चालक और परिचालक (कंडक्टर) को हिरासत में ले लिया है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त मोदीनगर श्री भास्कर वर्मा ने बताया कि पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है तथा आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें