सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी गाजियाबाद। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत आज बाल भारती स्कूल, टीला मोड़, गाजियाबाद में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री राजेश्वर कुशवाहा, यात्री / मालकर अधिकारी, परिवहन विभाग ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं मातृ सम्मान का संदेश दिया। उक्त कार्यक्रम के दौरान श्री कुशवाहा ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान केवल पर्यावरण संरक्षण का प्रयास नहीं है, बल्कि अपनी माताओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक सार्थक माध्यम भी है। उन्होंने सभी नागरिकों एवं विद्यार्थियों से अपनी माँ के नाम पर कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने का आग्रह किया। विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी पौधारोपण में भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण हेतु अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। परिवहन विभाग द्वारा भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा।
उक्त कार्यक्रम में परिवहन विभाग से यात्री / मालकर अधिकारी श्री राजेश्वर कुशवाहा, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती सिमरन गौतम, श्री शंकराचार्य तिवारी (प्रवर्तन पर्यवेक्षक) सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।












