एटा में चरी के खेत में बंधी हालत में मिला युवक, पुलिस जांच में जुटी

एटा में चरी के खेत में बंधी हालत में मिला युवक, पुलिस जांच में जुटी

जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा। जनपद एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव लालगढ़ी के पास चरी के खेत में एक युवक बंधी हुई हालत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। खेत में काम कर रहे ग्रामीणों की नजर युवक पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को बंधन से मुक्त कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक जैथरा थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि युवक को किसने और किन परिस्थितियों में खेत में बांधा। फिलहाल युवक की हालत और बयान का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि युवक के होश में आने और पूछताछ के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

ये भी पढ़ें हत्या के प्रयास मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त लोहे की पट्टी बरामद

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें