01 अगस्त को तीनों तहसीलों में लगेगा सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम सदर एटा में सुनेंगे जनसमस्याएं
जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा। शासन की मंशानुसार आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद की तीनों तहसीलों में 01 अगस्त (शनिवार) को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।
जिला प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी अरविन्द सिंह तहसील सदर एटा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित रहकर फरियादियों की शिकायतें सुनेंगे और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश देंगे।
इसी प्रकार अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) तहसील जलेसर तथा अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) तहसील अलीगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई करेंगे। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे समय से उपस्थित रहकर प्राप्त शिकायतों का प्रभावी एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करें।
ये भी पढ़ें एटा में चरी के खेत में बंधी हालत में मिला युवक, पुलिस जांच में जुटी












