मुड़समां में आरएसएस का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम संपन्न, स्वयंसेवकों ने राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प

मुड़समां में आरएसएस का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम संपन्न, स्वयंसेवकों ने राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प

जिला संवादाता काव्यांश रावत  एटा/अवागढ़। विकास खंड अवागढ़ की न्याय पंचायत मुड़समां में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्वयंसेवक विजय प्रताप सिंह के आवास पर आयोजित हुआ, जिसमें खंड कार्यवाह अवधेश कुमार शर्मा की उपस्थिति रही।

आरएसएस द्वारा गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में देशभर में आयोजित किए जा रहे गुरु दक्षिणा कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के दर्जनों स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत संघ प्रार्थना और भगवा ध्वज को प्रणाम के साथ हुई।

इस अवसर पर खंड कार्यवाह अवधेश कुमार शर्मा ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कार्यप्रणाली, उद्देश्य एवं राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका की जानकारी दी। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सेवा, समर्पण और अनुशासन की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय प्रताप सिंह, रमेश पाल सिंह, हरेंद्र कुमार, अमित कुमार, रवि सिंह, मनोज कुमार, रामू सिंह, शिवम कुमार सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें 01 अगस्त को तीनों तहसीलों में लगेगा सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम सदर एटा में सुनेंगे जनसमस्याएं

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें