ऑनलाइन शॉपिंग में लैपटॉप की जगह निकला पत्थर, साइबर थाना प्रतापगढ़ ने लौटाए ₹61,450

ऑनलाइन शॉपिंग में लैपटॉप की जगह निकला पत्थर, साइबर थाना प्रतापगढ़ ने लौटाए ₹61,450

 

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़। ऑनलाइन शॉपिंग में ठगी के शिकार हुए रंजीतपुर, चिलबिला निवासी एक व्यक्ति को साइबर थाना प्रतापगढ़ की तत्पर कार्रवाई से बड़ी राहत मिली है। Amazon से ₹61,450 का लैपटॉप मंगाने पर डिलीवरी बॉक्स में लैपटॉप की जगह पत्थर निकला था। साइबर पुलिस की प्रभावी पैरवी के बाद पीड़ित को पूरी धनराशि वापस मिल गई।

पीड़ित ने बताया कि निर्धारित समय पर पार्सल मिलने के बाद जब उसने बॉक्स खोला तो उसमें लैपटॉप के स्थान पर पत्थर मिला। पार्सल खोलते समय पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई थी। पीड़ित ने Amazon के कस्टमर सपोर्ट से शिकायत की, लेकिन समाधान नहीं मिलने पर साइबर क्राइम पुलिस थाना, प्रतापगढ़ में लिखित प्रार्थना पत्र दिया।

 

मामले का संज्ञान लेते हुए साइबर थाना टीम ने उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की और संबंधित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से प्रभावी समन्वय स्थापित कर आवश्यक तकनीकी एवं वैधानिक कार्रवाई की। पुलिस की लगातार पैरवी के परिणामस्वरूप पीड़ित को उसके ₹61,450 की पूरी धनराशि रिफंड करा दी गई।

 

धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने साइबर थाना प्रतापगढ़ पुलिस का आभार जताया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन खरीदारी करते समय सतर्क रहें और महंगे सामान की डिलीवरी लेते समय पैकेज खोलने की वीडियो रिकॉर्डिंग अवश्य करें।

 

पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर सूचना देने और cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है। पुलिस के अनुसार साइबर अपराध में शिकायत जितनी जल्दी की जाए, धनराशि वापस मिलने की संभावना उतनी अधिक रहती है।

 

पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक राजीव तिवारी, हे0का0 पंकज कुमार, का0 सत्येन्द्र यादव एवं साइबर क्राइम पुलिस थाना प्रतापगढ़ की पूरी टीम।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें