SDM के आदेश को ठेंगा! लेखपाल और नवाबगंज पुलिस की लापरवाही से जारी रहा अवैध निर्माण
14 जुलाई को SDM ने दिए थे रोकने के आदेश, 1 अगस्त तक नहीं रुका काम
रिपोर्ट – ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़, महेश शुक्ला कुंडा (प्रतापगढ़)। तहसील कुंडा के मौजा कंदई, परगना मानिकपुर स्थित गाटा संख्या-22 की सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण का मामला सामने आया है।
गांव निवासी प्रवीण ने 14 जुलाई 2026 को एसडीएम कुंडा को शिकायत दी थी। आरोप है कि एसडीएम ने लेखपाल और नवाबगंज थाना पुलिस को निर्माण रुकवाने के निर्देश दिए थे, लेकिन आदेश के बाद भी काम जारी रहा।
एक अगस्त को दोबारा थाना प्रभारी को सूचना दी। थाना प्रभारी ने आदेश की कॉपी व्हाट्सएप पर मंगवाई, फिर फोन नहीं उठाया। लेखपाल ने भी पुलिस भेजने का आश्वासन दिया, पर कोई नहीं पहुंचा।
बातचीत का ऑडियो भी मौजूद है।
अब सवाल यह है कि SDM के आदेश के 17 दिन बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं हुई। उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।
ये भी पढ़ें मऊआइमा में सनसनी: रेलवे ट्रैक किनारे बाग में मिला युवक का गला कटा शव, हत्या की आशंका












