मऊआइमा में सनसनी: रेलवे ट्रैक किनारे बाग में मिला युवक का गला कटा शव, हत्या की आशंका

मऊआइमा में सनसनी: रेलवे ट्रैक किनारे बाग में मिला युवक का गला कटा शव, हत्या की आशंका

प्रयागराज। मऊआइमा थाना क्षेत्र के तिलक का पूरा गांव के सामने रेलवे ट्रैक के पास स्थित नौआ के बाग में शनिवार सुबह करीब 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का गला किसी धारदार हथियार से कटा हुआ था, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

सुबह टहलने निकले ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मऊआइमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि युवक की कहीं और हत्या करने के बाद शव को बाग में लाकर फेंका गया है। पुलिस ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस मामले के जल्द खुलासे का दावा कर रही है।

ये भी पढ़ें Pratapgarh: करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप, किसान निधि दिलाने के नाम पर धोखे से करवाया बैनामा 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें