मधुबन बापूधाम घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

मधुबन बापूधाम घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में मधुबन बापूधाम पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी की बाइक, आभूषण, नकदी और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद गाजियाबाद। थाना मधुबन बापूधाम पुलिस ने घर में सेंध लगाकर चोरी करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, 252 ग्राम सफेद धातु के आभूषण, ₹980 नकद, ताला तोड़ने में प्रयुक्त लोहे की रॉड तथा वारदात में इस्तेमाल की गई ओला रेंटेड वैगनआर कार बरामद की है। यह कार्रवाई 26 जुलाई को मोरटी गांव में हुई चोरी की घटना के खुलासे के बाद की गई।पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद गठित टीम ने चेकिंग के दौरान मनन धाम फाटक के पास से प्रकाश और सूरज त्यागी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने आर्थिक तंगी के चलते चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने बताया कि चोरी के बाद नकदी और आभूषण आपस में बांट लिए थे तथा मोटरसाइकिल को झाड़ियों में छिपा दिया था। चोरी का सामान बेचने जाते समय पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी सूरज त्यागी के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। दूसरे आरोपी प्रकाश के विरुद्ध भी पूर्व में एक मामला दर्ज है। दोनों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें