पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की थी आत्महत्या, आरोपी पत्नी गिरफ्तार

पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की थी आत्महत्या, आरोपी पत्नी गिरफ्तार

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में थाना अंकुर विहार पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला पर अपने पति को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है, जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली थी।पुलिस के मुताबिक 14 जून 2026 को मृतक के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 21 मई 2026 को राजकुमार ने अपनी पत्नी रजनी द्वारा लगातार मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। इस संबंध में थाना अंकुर विहार में बीएनएस की धारा 108 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।पुलिस टीम ने 1 अगस्त 2026 को आरोपी रजनी (38 वर्ष) निवासी रले विहार कॉलोनी, थाना अंकुर विहार, गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी का मूल निवास जसरूपनगर कॉलोनी, हापुड़ है।पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब 18 वर्ष पहले राजकुमार से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। शादी के कुछ समय बाद से ही पारिवारिक विवाद शुरू हो गए थे और वह लंबे समय तक पति से अलग रही। करीब एक वर्ष पहले दोनों फिर साथ रहने लगे, लेकिन उनके बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। आरोपी के अनुसार इन्हीं विवादों से परेशान होकर उसके पति ने 21 मई 2026 को आत्महत्या कर ली थी।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें