घुइसरनाथ सई नदी में कूदे युवक का 72 घंटे बाद मिला शव

घुइसरनाथ सई नदी में कूदे युवक का 72 घंटे बाद मिला शव

संवाददाता: सदानंद द्विवेदी प्रतापगढ़: रविवार सुबह करीब 7 बजे घुइसरनाथ धाम स्थित सई नदी में कूदे युवक रवि मौर्य का शव लगभग 72 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद बरामद कर लिया गया। शव घटना स्थल से करीब 200 मीटर आगे तुलापुर गांव के समीप नदी में मिला।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अतुल तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

युवक का शव मिलने के बाद परिजनों में शोक की लहर है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की थी आत्महत्या, आरोपी पत्नी गिरफ्तार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें