सेक्टर-113 पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.5 किलो गांजा व चोरी की बाइक समेत तस्कर गिरफ्तार
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में थाना सेक्टर-113 पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम गांजा तथा एक चोरी की मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर DL8SCW7511) बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई 2026 को लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर एफएनजी सर्विस रोड पर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। इस दौरान राहुल उर्फ शेरा (23 वर्ष) पुत्र हरिकिशन को गिरफ्तार किया गया।आरोपी मूल रूप से ग्राम महोली, थाना कडसाई, जिला करौली (राजस्थान) का निवासी है और वर्तमान में बरौला, सेक्टर-49, नोएडा में रह रहा था।आरोपी का आपराधिक इतिहास पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पहले से कई मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी, एनडीपीएस एक्ट तथा आर्म्स एक्ट के मुकदमे शामिल हैं—मु.अ.सं. 081/2024, धारा 379/411 भादवि, थाना कासना।मु.अ.सं. 631/2024, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना सूरजपुर। मु.अ.सं. 168/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट एवं धारा 317(5) बीएनएस, थाना सेक्टर-39। मु.अ.सं. 300/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 317(5) बीएनएस, थाना सेक्टर-113। मु.अ.सं. 327/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 317(5) बीएनएस, थाना सेक्टर-113।बरामदगी 1 किलो 500 ग्राम गांजा सेक्टर-65 नोएडा से चोरी की गई मोटरसाइकिल (DL8SCW7511)पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।












