गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट,श्री वरुण कुमार सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) द्वारा कांवड यात्रा के सुचारू संचालन एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत मेरठ-गाजियाबाद बॉर्डर पर स्थित कादराबाद चेक पॉइंट का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के आदेश अनुसार कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू,इसी क्रम में श्री वरुण कुमार सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) द्वारा कांवड यात्रा के सुचारू संचालन एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत मेरठ-गाजियाबाद बॉर्डर पर स्थित कादराबाद चेक पॉइंट का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों को सतर्कता, अनुशासन एवं जनसामान्य के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखते हुए कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।












