गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट इंदिरापुरम पुलिस ने मोबाइल स्नैचर को दबोचा, वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट इंदिरापुरम पुलिस ने मोबाइल स्नैचर को दबोचा, वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में,1 अगस्त। थाना इंदिरापुरम पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त टीवीएस अपाचे मोटर साइकिल भी बरामद की है।पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई 2026 को एक व्यक्ति से मोबाइल फोन छीनने की शिकायत पर थाना इंदिरापुरम में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई। गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी मनीष रावत (26 वर्ष) निवासी ब्रिज विहार, थाना लिंक रोड, गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बरामद मोटरसाइकिल चोरी की है, जिसे उसने अपने साथी शिवम के साथ दिल्ली के दिलमिल कॉलोनी क्षेत्र से चोरी किया था। दोनों आरोपी नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में चोरी व मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि करीब दो महीने पहले विंडसर पार्क, इंदिरापुरम के पास एक व्यक्ति से सैमसंग मोबाइल छीना था, जिसे बाद में दिल्ली में बेचकर रुपये आपस में बांट लिए थे।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ दिल्ली में चोरी के तीन तथा इंदिरापुरम में छिनैती का एक मुकदमा दर्ज है। फरार आरोपी शिवम की तलाश की जा रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें