निजी कारणों से अनूज प्रताप सिंह चौहान ने सभी सामाजिक पदों से दिया इस्तीफा, समाजसेवा जारी रखने का किया संकल्प

निजी कारणों से अनूज प्रताप सिंह चौहान ने सभी सामाजिक पदों से दिया इस्तीफा, समाजसेवा जारी रखने का किया संकल्प

जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा। जिले के युवा समाजसेवी अनूज प्रताप सिंह चौहान ने निजी कारणों और समय के अभाव का हवाला देते हुए अपने सभी सामाजिक पदों एवं दायित्वों से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देने की घोषणा की है। इस संबंध में उन्होंने एक आधिकारिक त्यागपत्र जारी कर अपने निर्णय की जानकारी सार्वजनिक की।

अपने बयान में अनूज प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि उन्होंने लायंस क्लब इंटरनेशनल, भारत विकास परिषद, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, जिला अपराध निरोधक समिति, एटा प्रेस क्लब, क्रीड़ा भारती, भारतीय किसान यूनियन (भानु) समेत विभिन्न सामाजिक संस्थाओं में निभा रहे सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका यह निर्णय पूरी तरह निजी कारणों और समय की कमी के चलते लिया गया है। इसका किसी संस्था, पदाधिकारी, सहयोगी या संगठन के प्रति किसी प्रकार की नाराजगी, मतभेद अथवा असंतोष से कोई संबंध नहीं है।

अनूज प्रताप सिंह चौहान ने सभी संस्थाओं के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों, सहयोगियों और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें समाज सेवा का जो अवसर, स्नेह और सहयोग मिला, वह उनके लिए हमेशा प्रेरणादायक रहेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि पद छोड़ने के बावजूद समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पहले की तरह बनी रहेगी। बिना किसी पद के भी वह अपनी क्षमता और उपलब्धता के अनुसार समाजहित एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए सदैव सक्रिय रहेंगे। उनके इस निर्णय की जिले के सामाजिक एवं संगठनात्मक क्षेत्रों में व्यापक चर्चा हो रही है।

ये भी पढ़ें शिक्षकों को मिला शारीरिक दक्षता और नेतृत्व का प्रशिक्षण, विद्या भारती की कार्यशाला में राष्ट्र निर्माण का संदेश।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें