फ्लोर मिल पर खाद्य विभाग की छापेमारी, आटे का नमूना लिया गया

फ्लोर मिल पर खाद्य विभाग की छापेमारी, आटे का नमूना लिया गया

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बुधवार को मौर्या चौराहा, किशुनगंज स्थित गुप्ता फूड प्रोडक्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अनुरूप न होने के संदेह में आटे का एक नमूना संग्रहित किया गया।

सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-II अभय कुमार सिंह के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान फ्लोर मिल में खाद्य पदार्थ आटा में शैलखड़ी (सोप स्टोन) व चावल आदि के भंडारण एवं विक्रय को प्रतिबंधित करने तथा आमजन को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के संबंध में जांच की गई। टीम ने प्रतिष्ठान संचालक को सुधार नोटिस भी जारी किया।

खाद्य सचल दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार यादव, नन्हकू एवं शहाब उद्दीन सिद्दीकी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें एटा ARTO कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, पारदर्शिता और समयबद्ध सेवाओं पर दिया जोर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें