एटा ARTO कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, पारदर्शिता और समयबद्ध सेवाओं पर दिया जोर।

एटा ARTO कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, पारदर्शिता और समयबद्ध सेवाओं पर दिया जोर।

संवादाता अमन अहमद। एटा। जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने बुधवार को उप संभागीय परिवहन (ARTO) कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में रखी पत्रावलियों, अभिलेखों, लंबित प्रकरणों तथा विभिन्न प्रशासनिक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। डीएम ने वाहनों की फिटनेस जांच प्रक्रिया का निरीक्षण करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि परिवहन विभाग की सभी सेवाएं पूरी पारदर्शिता और निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित की जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता, लापरवाही या अवैध गतिविधि किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय में आने वाले प्रत्येक नागरिक को बेहतर मार्गदर्शन और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक परेशानी या उत्पीड़न का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के अंत में डीएम ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को जवाबदेही के साथ कार्य करने तथा जनहित को सर्वोपरि रखते हुए सेवाओं में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें नई दिल्ली आर्य युवा संस्कार अभियान का शुभारंभ,माता,पिता व गुरुओं का करें सम्मान-अनिल आर्य

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें