नई दिल्ली आर्य युवा संस्कार अभियान का शुभारंभ,माता,पिता व गुरुओं का करें सम्मान-अनिल आर्य
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ नई दिल्ली,बुधवार 5 अगस्त 2026,केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के तत्वावधान में श्रावणी पर्व के उपलक्ष में युवा संस्कार कार्यक्रम आर्य समाज महावीर नगर,तिलक नगर में आयोजित किया गया।यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य माया राम शास्त्री ने यज्ञ संपन्न करवाया जिसमें 80 बच्चों ने यज्ञोपवीत धारण किया कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पार्षद यशपाल आर्य ने की एवं संचालन दिनेश आर्य ने किया।मुख्य अतिथि केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने स्वास्थ्य जांच शिविर का भी उद्घाटन किया उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने माता-पिता व गुरुओं का सम्मान करना चाहिए। साथ ही ईश्वर विश्वासी देश भक्त होना चाहिए।

समाज के अंदर पाखंड अन्धविश्वास बढ़ रहा है जिसके लिए आर्य जनों को जनजागरण करने की आवश्यकता है।आज आर्य समाज की पहले से अधिक आवश्यकता हो गई है युवाओं के संस्कारित होने से ही राष्ट्र स्वत: उन्नत होगा।समाजसेवी अमित कोहली, रामकृष्ण, मोहनी देवी आर्या एवं नरेंद्र आर्य आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मीडिया प्रभारी प्रवीण आर्य ने बताया कि युवा संस्कार अभियान 16 अगस्त को सम्पन्न होगा जिसके अंतर्गत 5000 युवाओं को यज्ञोपवीत धारण करवाये जाएंगे.
ये भी पढ़ें उपजिलाधिकारी कुंडा अजय यादव ने फीता काटकर किया बारों मेले का शुभारंभ












