उपजिलाधिकारी कुंडा अजय यादव ने फीता काटकर किया बारों मेले का शुभारंभ

उपजिलाधिकारी कुंडा अजय यादव ने फीता काटकर किया बारों मेले का शुभारंभ

संवाददाता: बृजेंद्र शर्मा, दैनिक चक्र न्यूज़

प्रतापगढ़। कुंडा तहसील क्षेत्र के बिहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा बारों में आयोजित ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ मंगलवार को उपजिलाधिकारी कुंडा अजय यादव ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ और श्रद्धालुओं व ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अजय यादव ने मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए आयोजकों को सुरक्षा, स्वच्छता एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपरा का प्रतीक है, जिसे शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुग्गा तिवारी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने मेले के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं। उद्घाटन के बाद उपजिलाधिकारी ने मेले का भ्रमण कर विभिन्न दुकानों, झूलों एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मेले में दूर-दराज़ से आए श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि मेले का आयोजन शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें