गाजियाबाद: गोकशी के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के पर्यवेक्षण में थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र में 3 अगस्त 2026 को लक्ष्मी गार्डन मोहल्ले में हुई कथित गोकशी की घटना के मुख्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके साथी की तलाश जारी है।पुलिस के अनुसार, गोकशी की घटना गुल्फाम पुत्र वकील के घर में हुई थी।इस मामले में गुल्फाम सहित अन्य आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे।पुलिस कमिश्नर जे. रविन्द्र गौड़ के निर्देश पर डीसीपी ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी के नेतृत्व तथा सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार के पर्यवेक्षण में थाना लोनी बॉर्डर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी दोबारा क्षेत्र में गोकशी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।इसी सूचना के आधार पर इंद्रापुरी चौकी क्षेत्र के कीकर जंगल से लालबाग जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी।घायल आरोपी की पहचान अय्यूब पुत्र जुम्मा, निवासी इंद्रापुरी चौकी क्षेत्र, के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।पुलिस का दावा है कि पूछताछ में अय्यूब ने 3 अगस्त की गोकशी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है तथा उसने दोबारा ऐसी वारदात करने की योजना होने की भी जानकारी दी। उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा और कुछ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।












