गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट लोनी बॉर्डर में गौवध मामले का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल, दो गिरफ्तार
गाजियाबाद।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र में गौवध के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मामले में एक महिला आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है।पुलिस के अनुसार 3 अगस्त को गौवध की सूचना मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई। मंगलवार को कीकरवाला तिराहे पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अय्यूब पुत्र हाजी जम्मा के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने मामले में वांछित महिला आरोपी छोटी पत्नी वकील मलिक को भी गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों आरोपियों ने गौवध की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने फरार आरोपी गुलफाम की तलाश तेज कर दी है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अय्यूब के खिलाफ पहले से गौवध अधिनियम, बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।












