नोएडा में इल्जिन इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री पर तत्काल रोक, उत्पादन और मशीन संचालन बंद

नोएडा में इल्जिन इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री पर तत्काल रोक, उत्पादन और मशीन संचालन बंद

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

संयुक्त जांच में गंभीर संरचनात्मक क्षति की पुष्टि, दो अग्निशमन कर्मियों की मौत के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला ,ग्रेटर नोएडा, 4 अगस्त। इकोटेक एक्सटेंशन-1 स्थित M/s ILJIN Electronics India Private Limited में हुई भीषण आग की संयुक्त जांच के बाद प्रशासन ने फैक्ट्री में उत्पादन एवं मशीन संचालन पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। जांच में पाया गया कि 4 अगस्त की सुबह लगभग 3:10 बजे एजिंग टेस्टिंग एरिया में आग लगी थी। फैक्ट्री प्रबंधन ने कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालकर दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। जांच रिपोर्ट के अनुसार आग की भीषण गर्मी से भवन की स्टील संरचना, PUF रूफिंग, बीम और अन्य निर्माण सामग्री गंभीर रूप से प्रभावित हुई है। विशेषज्ञों ने भवन की भार वहन क्षमता और संरचनात्मक मजबूती पर भी सवाल उठाए हैं। इस हादसे में दमकल विभाग के दो अधिकारियों/कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि तीन दमकल कर्मी और फैक्ट्री कर्मचारी त्रिभुवन तिवारी गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में चल रहा है। निरीक्षण के दौरान भवन में धुआं निकासी (Smoke Ventilation) की प्रभावी व्यवस्था नहीं मिली। साथ ही विद्युत प्रणाली, केबल, पैनल और अन्य उपकरणों के क्षतिग्रस्त होने की आशंका भी जताई गई है।प्रशासन ने फैक्ट्री अधिनियम, 1948 की धारा 40(2) के तहत कार्रवाई करते हुए भवन, मशीनरी, विद्युत प्रणाली और उत्पादन गतिविधियों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। आगे क्या होगा? फैक्ट्री प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं कि किसी मान्यता प्राप्त संस्था से: स्ट्रक्चरल ऑडिट मशीन रिस्क असेसमेंट फायर रिस्क असेसमेंट इलेक्ट्रिकल सेफ्टी असेसमेंट NDT परीक्षण फाउंडेशन एवं फ्लोर लोड टेस्ट सिस्मिक एनालिसिस कराकर रिपोर्ट सक्षम प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करें। अनुमति मिलने के बाद ही उत्पादन दोबारा शुरू किया जा सकेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें