दिल्ली-एनसीआर में ड्रग तस्कर पर पुलिस का शिकंजा,ऑपरेशन प्रहार: गाजियाबाद पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर दबोचा, 13 लाख नकद व मादक पदार्थ बरामद

दिल्ली-एनसीआर में ड्रग तस्कर पर पुलिस का शिकंजा,ऑपरेशन प्रहार: गाजियाबाद पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर दबोचा, 13 लाख नकद व मादक पदार्थ बरामद

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद, 4 अगस्त।कमिश्नरेट गाजियाबाद की अपराध शाखा और थाना विजयनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान कौस्तुभ मिश्रा उर्फ कार्तिक (निवासी पटना, बिहार) के रूप में हुई है।गाजियाबाद। पुलिस कमिश्नर जे. रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में कमिश्नरेट की अपराध शाखा एवं थाना विजयनगर प्रभारी धर्मपाल सिंह की संयुक्त पुलिस टीम ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से करीब 894 ग्राम गांजा, 2 ग्राम कोकीन, 13 लाख रुपये नकद तथा नशीले पदार्थों की पैकिंग में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई।पुलिस के अनुसार आरोपी बिहार से मादक पदार्थ लाकर नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर में ऑनलाइन माध्यम से सप्लाई करता था। मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार आरोपी बिहार से नशीले पदार्थ लाकर नोएडा, गाजियाबाद और,दिल्ली-एनसीआर में ऑनलाइन ऑर्डर और यूपीआई भुगतान के जरिए सप्लाई करता था। आरोपी और उसके गिरोह के सदस्य स्कूल, कॉलेज और हॉस्टल के व्हाट्सएप ग्रुपों में प्रचार कर युवाओं तक नशा पहुंचाते थे।अपराध शाखा कमिश्नरेट गाजियाबाद अपराध शाखा कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 894 ग्राम विभिन्न प्रकार का गांजा, 2 ग्राम कोकीन, 13 लाख रुपये नकद तथा पैकिंग सामग्री बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने कई साथियों के साथ मिलकर संगठित तरीके से तस्करी करने की बात स्वीकार की है।अपराध शाखा कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से स्कूलों और कॉलेजों में नशीले पदार्थों की आपूर्ति पर प्रभावी अंकुश लगेगा तथा गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें