विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत जनपद के समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गौतमबुद्धनगर, 04 अगस्त 2026 बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, गौतमबुद्धनगर द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह ( 01 से 07 अगस्त) के अंतर्गत इस वर्ष की वैश्विक थीम “जीवन की सतत शुरुआत के लिए स्तनपान: यह प्रभावी है, इसे मजबूत करें” के साथ जनपद के समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों पर विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य सेविकाओं एवं आंगनवाड़ी कार्यत्रियों द्वारा धात्री माताओं एवं गर्भवती महिलाओं को शिशु के उत्तम स्वास्थ्य के लिए स्तनपान कराने हेतु विशेष रूप से प्रेरित किया गया।आयोजित जागरूकता सत्रों में गर्भवती एवं धात्री माताओं को महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए बताया गया कि शिशु के जन्म के तुरंत बाद एक घंटे के भीतर मां का पहला गाढ़ा पीला दूध (कोलोस्ट्रम) पिलाना बेहद जरूरी है, जो बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। साथ ही यह भी बताया गया कि जन्म के बाद शुरुआती छह महीनों तक शिशु को केवल स्तनपान ही कराना चाहिए तथा इस अवधि में पानी या अन्य कोई बाहरी चीज बिल्कुल नहीं देनी चाहिए।विभाग के इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्तनपान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर कर माताओं को सही पोषण की जानकारी देना रहा, ताकि नवजात शिशुओं को कुपोषण से बचाकर एक स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सके।गौतमबुद्धनगर।












