गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट,श्री धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन, गाजियाबाद द्वारा कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत यात्रा 2026 के सुरक्षित एवं सुचारु संचालन हेतु दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर दिल्ली पुलिसकर्मियों के साथ स्थलीय भ्रमण किया गया

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के आदेश अनुसार आज 4 अगस्त को श्री धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत यात्रा के सुरक्षित एवं सुचारु संचालन हेतु दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर दिल्ली पुलिसकर्मियों के साथ स्थलीय भ्रमण किया गया। इस दौरान मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त महोदय द्वारा संबंधित अधिकारीगणों एवं पुलिसकर्मियों को कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने हेतु सभी व्यवस्थाएं सतर्कता एवं समन्वय के साथ प्रभावी रूप से संचालित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें